बीएसएफ ने उठाई 27वें एआईपी लॉन टेनिस टूर्नामेंट की ट्रॉफी, फाइनल में आईटीबीपी को दी मात

24 Nov 2026 18:27:55
ट्रॉफी जीतने के बाद।


धर्मशाला, 24 नवंबर (हि.स.)। बीएसएफ टीम ने बेंगलुरु में 16 से 21 नवंबर तक आयोजित ऑल इंडिया पुलिस लॉन टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार टीम चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की है। बीएसएफ की टीम ने स्वर्ण पदक के इस मुकाबले में मुकाबले में आईटीबीपी को हराया। इस जीत में मुख्य भूमिका जय राम मीणा उप कमांडर की रही। खुद ओपन डबल्स प्रतियोगिता में उप कमांडर मीणा उपविजेता भी रहे। जय राम मीणा वर्तमान में जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में पदस्थापित हैं।

यह उल्लेखनीय और निरंतर प्रदर्शन बीएसएफ की उत्कृष्टता की संस्कृति और खेल कौशल को दर्शाता है। डीजी बीएसएफ ने पूरे बीएसएफ परिवार की ओर से विजेता टीम को बधाई दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Powered By Sangraha 9.0