(कैबिनेट) डाक संचालन और संपदा प्रबंधन योजनाओं के विस्तार को मंजूरी

25 Nov 2026 16:15:53
डॉक (प्रतिनिधि चित्र)


नई दिल्ली, 25 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में डाक सेवा के संचालन और ढांचागत सुविधाओं के रखरखाव के लिए दो अलग-अलग फैसलों में 1,141 और 1,491 करोड़ की दो योजनाओं के अगले 5 सालों के संचालन को मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने डाक विभाग की योजना को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

वैष्णव ने बताया कि डाक संचालन योजना को 16वें वित्त आयोग की पांच साल की अवधि के लिए मंजूरी दी गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सुविधाओं को अपग्रेड करना, मेल और पार्सल सेवाओं को संचालित करना, ई-कॉमर्स और अंतरराष्ट्रीय डाक लॉजिस्टिक्स को मजबूत करना और डिलीवरी सुविधाओं के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के साथ उनकी सुविधाओं में वृद्धि करना है।

वहीं संपदा प्रबंधन योजना के तहत 190 नई विभागीय पोस्ट बिल्डिंग बनेगी, 5,050 पोस्ट ऑफिस को अपग्रेड किया जाएगा, 200 ऐतिहासिक डाक बिल्डिंग को संरक्षित किया जाएगा, 150 डाक सेवा से जुड़ी रिहायशी कॉलोनी को रिनोवेट किया जाएगा और बेंगलुरु में इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित किया जाएगा।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Powered By Sangraha 9.0