पासपोर्ट में जन्म स्थान पर सवाल उठने पर सौरभ दास से स्पष्टीकरण मांगा गयाः विदेश मंत्रालय

25 Nov 2026 18:43:53
Saurav Das, spokesperson for CJP, and Neha Bora, national president of AISA, address a joint press conference at the Press Club of India.


नई दिल्ली, 25 नवंबर (हि.स.)। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास के पासपोर्ट में दी गई जन्मस्थान की जानकारी को लेकर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने प्रश्न खड़ा किया था जिसके बाद उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनसे कहा गया है कि स्पष्टीकरण मिलने तक वे अपने पासपोर्ट का इस्तेमाल न करें।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में एक प्रश्न पर कहा कि पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय अपेक्षा की जाती है कि आवेदक सही जानकारी दें। इसमें कमी या त्रुटि पाए जाने पर आवेदक को कारण बताओ नोटिस दिया जाता है। चेन्नई के क्षेत्रीय कार्यालय से आधिकारिक जानकारी मिलने पर नोटिस दिया गया है। सौरभ दास को सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है और जवाब मिलने तक पासपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है।

उल्लेखनीय है कि सौरभ दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोका गया था। उनके पासपोर्ट में जन्म स्थान को लेकर जांच जारी है। 23 नवंबर को देर रात एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन की जांच के दौरान उनको रोका गया था। उनके खिलाफ नागरिकता और पासपोर्ट को लेकर एक मामला मद्रास उच्च न्यायालय में लंबित है। सौरभ दास का कहना था कि वह ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में लेक्चर देने जा रहे थे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Powered By Sangraha 9.0