मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र में मप्र व राजस्थान से लड़कियों की तस्करी का लिया संज्ञान

03 Nov 2026 18:25:53

नई दिल्ली, 03 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती ज़िलों से महाराष्ट्र के शहरों में लड़कियों की तस्करी की खबरों पर संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं महाराष्ट्र की सरकार और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने की निर्देश दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में गरीबी और दूसरी वजहों से माता-पिता अपनी बेटियों को 3 से 5 लाख रुपये में बिचौलियों को बेच देते हैं। इसके बाद इन छोटी लड़कियों को बिचौलिए झूठे दस्तावेज की मदद से अपनी गोद ली हुई बच्ची बताकर तस्करी करते हैं। बालिग होने पर उनकी पहचान छिपाने के लिए उनका निजी पता बदलकर उन्हें महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में देह व्यापार के लिए 35 से 40 लाख रुपये में बेच दिया जाता है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0