
भारतीय इतिहास में 01 दिसंबर का दिन पूर्वोत्तर के राज्य नागालैंड के गठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वर्ष 1963 में इसी दिन नागालैंड औपचारिक रूप से भारत का 16वां राज्य बना। कोहिमा को इसकी राजधानी बनाया गया। तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 01 दिसंबर 1963 को इस नए राज्य का उद्घाटन किया ।
आजादी के बाद नागा बहुल पहाड़ी क्षेत्र असम का हिस्सा था। वर्ष 1957 में इसे ‘नागा हिल्स तुएनसांग एरिया’ के रूप में गठित किया गया। अलग राज्य की मांग और नागा समुदाय की राजनीतिक आकांक्षाओं को लेकर केंद्र सरकार तथा नागा प्रतिनिधियों के बीच बातचीत शुरू हुई। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और नागा पीपुल्स कन्वेंशन के बीच हुए समझौते ने नागालैंड के गठन का रास्ता साफ किया।
राज्य गठन की प्रक्रिया को संवैधानिक आधार देने के लिए वर्ष 1962 में 13वां संविधान संशोधन किया गया और नागालैंड राज्य अधिनियम पारित हुआ। इसके तहत संविधान में अनुच्छेद 371ए जोड़ा गया। यह प्रावधान नागालैंड की विशिष्ट सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा करता है। इसके अंतर्गत नागाओं की धार्मिक एवं सामाजिक परंपराओं, प्रथागत कानूनों और प्रक्रियाओं तथा भूमि और उसके संसाधनों के स्वामित्व एवं हस्तांतरण से जुड़े मामलों में विशेष संवैधानिक संरक्षण दिया गया है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1640 - स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तग़ाल स्वतंत्रत हुआ।
1933 - कोलकाता और ढाका के बीच विमान सेवा की शुरूआत हुई।
1955 - अमेरिकी राज्य अलबामा में एक काली महिला रोजा पार्क्स ने रंगभेद से जुड़े कानून को चुनौती दी। उन्होंने एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट खाली करने से इनकार किया।
1959 - अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये।
1959 - बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।
1963 - नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।
1965 - सीमा सुरक्षा बल की स्थापना।
1974 - वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।
1976 - अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1976 - बंगलादेश में जनरल जियाउर रहमान खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।
1987 - अफगानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डाक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।
1988 - पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति गुलाम इशहाक खान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
1988 - बांग्लादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लाेग बेघर हुए।
1990 - ब्रिटेन और फ्रांस के बीच सुरंग बनाकर विश्व के इन दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ा गया।
1991 - एड्स जागरूकता दिवस की शुरुआत हुई।
1992 - दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।
1997 - चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।
2000 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
2001 - अफगानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा।
2002 - आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती।
2006 - नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।
2007 - चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।
2008 - भारत के बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर का सीनियर ख़िताब जीता।
जन्म
1761 - मादाम तुसाद - मोम के पुतलों के संग्रहालय बनाने वाली।
1886 - राजा महेंद्र प्रताप - समाज सुधारक।
1878 - जॉर्ज सिडनी अरुंडेल - भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज व्यक्ति।
1885 - काका कालेलकर - भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।
1886 - राजा महेन्द्र प्रताप - भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक।
1894 - भीम सेन सच्चर - स्वतंत्रता सेनानी और भारत के राजनीतिज्ञ ।
1896 - जॉर्जी जुकोव - सोवियत संघ के रक्षामंत्री ।
1931 - गुरुकुमार बालचंद्र पारुलकर - प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक ।
1939 - हेमानन्द बिश्वाल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रसिद्ध राजनेता।
1942 - जगदीश मुखी - भाजपा के राजनीतिज्ञ जो मिज़ोरम के राज्यपाल रहे हैं।
1954 - मेधा पाटकर - प्रसिद्ध समाज सेविका।
1954 - राकेश बेदी - प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।
1959 - शिवमणि (संगीतकार) - भारत के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक और तालवादक ।
1992 - भावना कांत - भारतीय वायु सेना की पायलट ।
निधन
1973 - डेविड बेन गुरियन - इजराइल के संस्थापक और पहले प्रधानमंत्री।
1974 - सुचेता कृपलानी - महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ।
1980 - के. हनुमंथैय्या - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ ।
1985 - दादा धर्माधिकारी - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गांधीवादी चिंतक।
1990 - विजयलक्ष्मी पण्डित - भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।
1999- शान्तिदेव घोष - एक भारतीय लेखक, गायक, अभिनेता, नर्तक और रवीन्द्र संगीत के उस्ताद ।
2008 - शिवचंद्र झा - बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष।
2009 - एस. के. सिंह - अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल।
2015 - जिम लोसकटऑफ - अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी।
महत्वपूर्ण अवसर
- नागालैंड स्थापना दिवस।
- विश्व एड्स दिवस।
- सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस।
-----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय