ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

04 Nov 2026 10:02:53
प्रतीकात्मक


नई दिल्ली, 04 नवंबर (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए थे। वहीं डाउ जोन्स फ्यूचर्स आज सुबह गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान कमजोरी का माहौल बना रहा, जहां प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं एशियाई बाजार से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं, हालांकि भारतीय बाजार के लिए शुरुआती संकेत बेहतर नजर आ रहे हैं।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र में मजबूती का रुख देखने को मिला। एसएंडपी 500 इंडेक्स 27.85 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,569.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं टेक कंपनियों से जुड़े नैस्डैक कंपोजिट ने भी 207.69 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,372.01 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत, आज सुबह डाउ जोन्स फ्यूचर्स फिलहाल दबाव में नजर आ रहा है। यह सूचकांक 405.65 अंक यानी 0.78 प्रतिशत टूट कर 51,381.07 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाल हावी रहे। ब्रिटेन का एफटीएसई इंडेक्स 122.90 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज करते हुए 10,638.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह जर्मनी के डीएएक्स इंडेक्स ने 116.47 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,864.62 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं फ्रांस का सीएसी इंडेक्स 27.38 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की सुस्ती के साथ 8,020.31 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट के इन संकेतों के बीच एशियाई बाजार में आज सुबह भारी बिकवाली का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ प्रमुख बाजार में से सिर्फ एक सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है, जबकि आठ सूचकांक बिकवाली के भारी दबाव में लाल निशान में बने हुए हैं। राहत की बात यह है कि भारतीय बाजार के लिए शुरुआती संकेत देने वाले गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह तेज उछाल का रुख बना हुआ है, जो घरेलू बाजार के लिए बेहतरीन संकेत हैं। फिलहाल यह सूचकांक 204.50 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की जोरदार मजबूती के साथ 23,964.50 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

दूसरी ओर, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स आज भारी कमजोरी के साथ लाल निशान में पहुंचा हुआ है। फिलहाल यह सूचकांक 2,701.86 अंक यानी 4.28 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 60,380 अंक के स्तर पर बना हुआ है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी आज बड़ी मंदी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। चौतरफा बिकवाली के दबाव से फिलहाल यह सूचकांक 192.80 अंक यानी 3.41 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 5,455.99 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह ताइवान स्टॉक एक्सचेंज में भी आज जबरदस्त कमजोरी का माहौल बना हुआ है। लगातार हो रही मुनाफावसूली के कारण ताइवान वेटेड इंडेक्स 1,226.70 अंक यानी 2.83 प्रतिशत फिसल कर 42,080.84 अंक के स्तर पर आ गया है। थाईलैंड के सेट कंपोजिट इंडेक्स में भी आज सुस्ती नजर आ रही है। यह सूचकांक फिलहाल 13.31 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,477.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इंडोनेशिया स्टॉक एक्सचेंज में भी आज बिकवाल हावी नजर आ रहे हैं, जिसके कारण जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 26.47 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की मंदी के साथ 4,877.82 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग के शेयर बाजार में भी आज मामूली गिरावट का रुख बना हुआ है, जहां हैंगसेंग इंडेक्स फिलहाल 32.97 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,493 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी आज लाल निशान में फिसल गया है। फिलहाल यह सूचकांक 3.73 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 3,604.37 अंक के स्तर पर बना हुआ है। इसके अलावा सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स भी आज दबाव में काम करता नजर आ रहा है। फिलहाल यह सूचकांक 3.90 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,200.07 अंक के स्तर पर बना हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Powered By Sangraha 9.0