हिन्दुस्थान समाचार ने आर के सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

04 Nov 2026 18:26:53
श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार रामबहादूर राय एवं अशोक टंडन


नई दिल्ली, 04 नवंबर (हि.स.)। हिन्दुस्थान समाचार के दिल्ली कार्यालय में बुधवार को रवीन्द्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पत्रकार, उद्योगपति, राजनीतज्ञ एवं सुरक्षा एजेंसी एसआईएस के संस्थापक आरके सिन्हा हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी के अध्यक्ष रहे। उनका लम्बी बीमारी के बाद 30 अक्टूबर को निधन हो गया था।

दिल्ली स्थित हिन्दुस्थान समाचार के पंचुईंया रोड स्थित केन्द्रीय कार्यालय कार्यालय में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया था। इसमें न्यूज एजेंसी के समूह संपादक रामबहादुर राय एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक टंडन सहित एजेंसी में वर्तमान और पूर्व में कार्यरत पत्रकार एवं सम्मिलित हुए। इसके अलावा देशभर से एजेंसी में कार्यरत सहयोगी गूगल मीट के माध्यम से जुड़े। इस दौरान कुछ साथियों ने उनकी उदारता एवं कार्यशैली तथा न्यूज एजेंसी में उनके कार्यालय से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय ने उन्हें एक मित्र के तौर पर याद किया और बताया कि कैसे एक कठिन काल में उन्होंने एजेंसी का कार्यभार संभाला और इसे पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने विशेष रुप से उद्योगपति एवं राज्यसभा सांसद होने के बावजूद उनकी लेखन के प्रति रुचि का उल्लेख किया।

वहीं अशोक टंडन ने भी उन्हें एक मित्र, पत्रकार और स्वर्गीय बालेश्वर अग्रवाल के साथ काम करने के दिनों के साथी के तौर पर याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हीं की प्रेरणा से आरके सिन्हा हिन्दुस्थान समाचार से जुड़े और इसका कार्यभार संभाला।

हिन्दुस्थान समाचार के सहयोगियों ने स्वर्गीय डॉ‍ सिन्हा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट मौन धारण कर दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Powered By Sangraha 9.0