पटना, 04 नवंबर (हि.स.)। बिहार सरकार के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के चार पदाधिकारियों को स्थानांतरित किया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार अपराजीत, समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना अतिरिक्त प्रभार-पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था), बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस), राज्यपाल सचिवालय, बिहार, पटना पदस्थापित किया गया है।
भानू प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक, खगड़िया को बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में योगदान देने के आदेश दिये गये हैं।
शैलेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, शिवहर को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक, खगड़िया के पद पर पदस्थापित किया गया है।
वहीं मो० मोहिबुल्लाह अंसारी, नगर पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक, शिवहर पदस्थापित किया गया है।
जबकि कुमारी ममता कल्याणी (नव प्रोन्नत भा०पु०से०) समादेष्टा, पुलिस-10, पटना बिहार विशेष सशस्त्र को अतिरिक्त प्रभार-समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना दिया गया है।
इसके अतिरिक्त बिहार पुलिस सेवा के पदाधिकारी राज किशोर सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, पटना सिटी से स्थानांतरित करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, सारण, छपरा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त