
नई दिल्ली, 05 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्र सरकार ने त्योहारों को देखते हुए गुरुवार को राज्यों को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के तहत नियमित किश्त के रूप में 1.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि समय से पहले जारी की है।
वित्त मंत्रालय के मुताबिक आमतौर पर 10 नवंबर को जारी होने वाली मासिक किश्त इस बार त्योहारों को देखते हुए 5 नवंबर को ही जारी कर दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने आगामी त्योहारों को देखते हुए और राज्यों को पूंजीगत व्यय बढ़ाने तथा विकास एवं कल्याण संबंधी खर्चों के वित्तपोषण में मदद के लिए केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के तहत नियमित किश्त के रूप में 1,09,019 करोड़ रुपये की राशि अग्रिम रूप से जारी की है।
केंद्र सरकार की ओर से एकत्रित करों का 41 फीसदी हिस्सा एक वित्त वर्ष के दौरान 14 किश्तों में राज्यों को हस्तांतरित किया जाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर