सरकार ने भारत-ब्रिटेन समझौते के तहत आयात कोटा आवंटन के लिए आवेदन मांगे

06 Nov 2026 16:02:53
भारत-ब्रिटेन के लोगो का प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली, 06 अक्टूबर (हि.स.)। वाणिज्य मंत्रालय ने भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते के तहत 2027 के लिए यात्री कारों सहित कुछ निर्दिष्ट उत्पादों पर शुल्क रियायतों का लाभ लेने के इच्छुक आयातकों से कोटा के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

वाणिज्य मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने शुक्रवार को भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) के तहत वर्ष 2027 के लिए यात्री कारों सहित निर्दिष्ट उत्पादों पर शुल्क रियायत का लाभ उठाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

डीजीएफटी ने जारी एक सार्वजनिक सूचना में कहा, ‘‘भारत और ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते के तहत वर्ष 2027 के लिए निर्दिष्ट उत्पादों पर शुल्क दर कोटा (टीआरक्यू) आवंटित करने को लेकर छह नवंबर, 2026 से 21 नवंबर, 2026 तक नए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।’’

भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) 15 जुलाई को लागू हुआ था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0