
मुरादाबाद, 07 नवम्बर (हि.स.)। दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए मुरादाबाद मण्डल की 11 सदस्यीय टीम का चयन आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्टर्स स्टेडियम रामगंगा विहार मुरादाबाद में किया गया। जिसमें लगभग 50 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया, टीम की घोषणा सीआरएस पंजीयन उपरांत की जाएगी।
जिला फुटबाल एसोसिएशन मुरादाबाद के महासचिव मोहम्मद नासिर कमाल ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष मे प्रति वर्ष होने वाली दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 16 नवम्बर से 23 नवम्बर तक गोंडा में आयोजित की जा रहीं है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल