धनतेरस बीतते ही सर्राफा बाजार में आई गिरावट, फीकी पड़ी सोना और चांदी की चमक

07 Nov 2026 11:50:53
प्रतीकात्मक


नई दिल्ली, 07 नवंबर (हि.स.)। धनतेरस बीतते ही नरक चतुर्दशी के दिन शनिवार काे घरेलू सर्राफा बाजार में शुरुआती कारोबार के गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। भाव में कमजोरी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना 2,370 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,580 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी में भी आज शुरुआती कारोबार के दौरान 5,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई है।

भाव में बदलाव आने के कारण देश के अलग-अलग सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,43,450 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,31,490 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में भी गिरावट आने के कारण यह चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,04,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,43,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,43,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,540 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,43,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,31,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,43,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में आज 24 कैरेट सोना 1,43,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,31,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Powered By Sangraha 9.0