महिला सीनियर इंटर-ज़ोनल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट : नॉर्थ ज़ोन टीम में हिमाचल की महिला खिलाड़ियों का चयन

युगवार्ता    07-Nov-2026
Total Views |
सुषमा वर्मा।


हरलीन देओल।


धर्मशाला, 07 नवंबर (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा 24 नवंबर से 4 दिसंबर तक गुवाहाटी में आयोजित की जा रही 'सीनियर महिला इंटर-ज़ोनल टी-20 ट्रॉफी' के लिए हिमाचल से दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है जबकि चार खिलाड़ी स्टैंड बाय शामिल की गई हैं। इस टूर्नामेंट के लिए एचपीसीए की नॉर्थ ज़ोन टीम में चयनित खिलाड़ियों में सुषमा वर्मा शिमला और हरलीन देओल कांगड़ा शामिल हैं। इसके अलावा स्टैंड-बाय खिलाड़ियों में यमुना राणा कुल्लू, शिवानी सिंह मंडी, हिमांशी मेहता शिमला और सोनल ठाकुर मंडी शामिल हैं।

नॉर्थ ज़ोन टीम और नॉक-आउट मैचों में पहला मैच नॉर्थ ज़ोन बनाम सेंट्रल ज़ोन 24 नवंबर को गुवाहाटी में, नॉर्थ ज़ोन बनाम ईस्ट ज़ोन 26 नवंबर को गुवाहाटी, नॉर्थ ज़ोन बनाम नॉर्थ ईस्ट ज़ोन 28 नवंबर को गुवाहाटी में, नॉर्थ ज़ोन बनाम वेस्ट ज़ोन 30 नवंबर को गुवाहाटी में, नॉर्थ ज़ोन बनाम साउथ ज़ोन 2 दिसंबर को गुवाहाटी में होंगे। इसके अलावा, इस टूर्नामेंट के लिए एचपीसीए की शिवानी शर्मा को नॉर्थ ज़ोन टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Tags