जबलपुर के गौरीघाट पर जगमगाए 51 हजार दीप, म्यूजिकल लेजर शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

07 Nov 2026 23:31:53
जबलपुर के गौरीघाट पर जगमगाए 51 हजार दीप


गौरीघाट पर दी प्रज्ज्वलित करते हुए


गौरीघाट पर दी प्रज्ज्वलित करते हुए


गौरीघाट पर दी प्रज्ज्वलित करते हुए


गौरीघाट पर दी प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में मंत्री राकेश सिंह


गौरीघाट पर लेजर शो


गौरीघाट पर लेजर शो


- 450 करोड़ रुपये से होगा गौरीघाट का कायाकल्प : मंत्री राकेश सिंह

जबलपुर, 07 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में पिछले चार वर्षों से निभाई जा रही दीपोत्सव की परंपरा के तहत शनिवार की शाम छोटी दीपावली के अवसर पर गौरीघाट पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मां नर्मदा के पावन तट पर 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

संतों के ओंकार उच्चारण और शंखनाद के साथ दीप प्रज्ज्वलन की शुरुआत हुई। दीपों की रोशनी से गौरीघाट जगमगा उठा। इसके बाद मां नर्मदा की आरती की गई। आयोजन में म्यूजिकल लेजर शो और आकर्षक आतिशबाजी प्रमुख आकर्षण रहे। संगीत और रोशनी के संगम ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि गौरीघाट का दीपोत्सव अब संस्कारधानी जबलपुर की पहचान बन चुका है। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से इस परंपरा को आगे बढ़ाने और मां नर्मदा के चरणों में समृद्धि के नाम एक दीप प्रज्ज्वलित करने का आह्वान किया। उन्होंने संस्कारधानी जबलपुर और प्रदेश वासियों को दीपोत्सव की बधाई भी दी तथा मॉं नर्मदा से प्रदेश की खुशहाली तथा नागरिकों के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

मंत्री राकेश सिंह ने गौरीघाट के विकास की जानकारी देते हुए बताया कि मां नर्मदा के इस पावन तट का करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। इसे देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने बताया कि अगले तीन महीने में परियोजना की निविदा प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। इसके बाद भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घाट को इस तरह विकसित किया जाएगा कि देशभर से लोग इसे देखने आएंगे और मां नर्मदा के चरणों में नमन करेंगे।

कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायकगण अशोक रोहाणी, डॉ. अभिलाष पांडे एवं नीरज सिंह, मध्य प्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद गोटिया, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा के जिला (ग्रामीण) अध्यक्ष राजकुमार पटेल, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नि:शक्तजन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप रजक सहित संतजन, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Powered By Sangraha 9.0