सर्राफा बाजार में मामूली तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी चमक

08 Nov 2026 13:19:53
प्रतीकात्मक


नई दिल्ली, 08 नवंबर (हि.स.)। दिवाली के दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। भाव में उछाल आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना 110 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 120 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी में भी आज अभी तक के कारोबार के दौरान 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की सांकेतिक बढ़त दर्ज की गई है।

भाव में बदलाव आने के कारण देश के अलग-अलग सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,43,570 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,43,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,31,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में भी सांकेतिक तेजी आने के कारण यह चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

साप्ताहिक आधार पर देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट आने के कारण सोना और चांदी दोनों धातुओं के भाव में कमजोरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोना 4,690 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गया। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 4,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। चांदी भी मजबूत ग्लोबल संकेतों की वजह से पिछले सप्ताह के कारोबार में मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आया। इस तरह चांदी का भाव साप्ताहिक आधार पर 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गया।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,43,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,750 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,43,570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,43,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,43,570 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,43,570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,43,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,43,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,31,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना मामूली मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में आज 24 कैरेट सोना 1,43,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Powered By Sangraha 9.0