
नई दिल्ली, 08 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीपावली का पर्व सुरक्षा बलों के जवानों के साथ मनाएंगे। वह हर वर्ष की तरह इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपपर्व की खुशियां बांटेंगे। उन्होंने आज सुबह एक्स पर यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में लिखा, दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है। वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने लिखा, सभी को दिवाली की शुभकामनाएं! देशभर में रहने वाले मेरे सभी परिवारजनों को दिवाली की असीम शुभकामनाएं। उल्लेखनीय है कि कार्तिक अमावस्या के अवसर पर आज देशभर में दीपावली मनाई जा रही है। घरों और मंदिरों को दीयों से सजाया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद