बांग्लादेश में 5,18,603 लोगों को बीडी मोबाइल ऐप से डाक मतपत्र भेजे गए

01 Feb 2026 12:37:53
b47bc9c3971a24ddbbfd211d7b692227_1397664197.jpg


ढाका, 01 फरवरी (हि.स.)। बांग्लादेश चुनाव आयोग ने 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव और जनमत संग्रह से पहले इन-कंट्री पोस्टल वोटिंग सिस्टम के तहत पंजीकृत देश में रह रहे 5,18,603 लोगों को डाक मतपत्र भिजवा दिए हैं। यह डाक मतपत्र बीडी मोबाइल ऐप के माध्यम से भेजे गए हैं।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार प्रवासी वोटर पंजीकरण के अधिकारी सलीम अहमद खान ने बताया कि 7,367 मतदाताओं को उनके डाक मतपत्र मिल चुके हैं। 4,902 लोगों ने मतदान प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके अलावा 2,394 मतदाताओं ने अपने डाक मतपत्र डाकघरों या पोस्टल ड्रॉप बॉक्स में जमा कर दिए हैं। डाक मतपत्र के लिए बीडी मोबाइल ऐप के जरिए पंजीकरण करने वाले 458,059 प्रवासी मतदाता पहले ही मतदान कर चुके हैं। आयोग के शनिवार सुबह 11:30 बजे तक के डेटा के अनुसार, डाक मतपत्र बीडी मोबाइल ऐप के जरिए प्रवासी जगहों पर भेजे गए कुल 766,862 मतपत्र संबंधित देशों में पहुंच चुके हैं।

आयोग के अनुसार इनमें से 518,345 प्रवासी मतदाताओं को उनके डाक मतपत्र मिल गए हैं और 458,059 लोग मतदान प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। अब तक कुल 144,860 प्रवासी डाक मतपत्र बांग्लादेश वापस आ चुके हैं। इस बार के चुनाव में 15.33 लाख मतदाताों ने डाक मतपत्र प्रक्रिया से मतदान करने के लिए पंजीकरण किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Powered By Sangraha 9.0