भाजपा को जानकारी दिए बिना राकांपा का मर्जर नहीं हो सकता : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

01 Feb 2026 21:05:53
फाईल फोटो: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस


मुंबई, 01 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को मुंबई में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जानकारी के बिना राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दोनों गुटों का मर्जर की बातचीत फाइनल हो सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर इस तरह की कोई बातचीत हुई होती हो अजीत पवार मुझे जरुर बताते।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में पत्रकारों को बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान दुर्घटना में निधन हुआ है। इस समय महाराष्ट्र सहित पूरा देश सदमे में है। इस समय राकांपा के विलय की बात कुछ लोग कर रहे हैं, जो संवेदनहीनता का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि राकांपा एक इंडिपेंडेंट पार्टी है, लेकिन यह एनडीए के नेतृत्व वाले अलायंस का हिस्सा है और ऐसे बड़े फैसले लेने से पहले सहयोगियों से सलाह लेने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी को राकांपा एसपी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा था कि अजीत पवार खुद 12 फरवरी को दोनों राकांपा की घोषणा करने वाले थे, लेकिन उनके अचानक निधन के बात इस पर ब्रेक लग गया है। शरद पवार के इस व्यक्तव्य पर राजनीति गरमा गई थी। राकांपा एपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा था कि इस संदर्भ में अजीत पवार ने पार्टी स्तर पर कोई चर्चा नहीं की थी। हालांकि राकांपा प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने कहा था कि अजीत पवार और पूर्व राकांपा एसपी जयंत पाटिल की वरिष्ठ राकांपा नेता अजीत पवार की अध्यक्षता में हुई थी और अजीत पवार खुद दोनों पार्टियों के मर्जर के लिए सहमत थे। इसी वजह जिला परिषद और नगर पंचायत में दोनों पार्टियों को साथ लडऩे का निर्णय लिया गया था और दोनों पार्टियों जिला परिषद और जिला पंचायत चुनाव साथ मिलकर लड़ रही हैं। लेकिन इस समय इस विषय पर चर्चा नहीं की जा सकती , क्योंकि अभी अजीत पवार का क्रियाकर्म पूरी तरह संपन्न नहीं हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

Powered By Sangraha 9.0