सीबीआई ने अमेरिका से वांछित आरोपित सोमवीर मोटा का किया प्रत्यर्पण

10 Feb 2026 22:56:53
आरोपी सोमवीर मोटा


नई दिल्ली, 10 फ़रवरी (हि.स.)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को अमेरिका से वांछित आरोपित सोमवीर मोटा का प्रत्यर्पण किया।

सीबीआई के अनुसार, सोमवीर मोटा हरियाणा पुलिस का हत्या और आग्नेयास्त्र के इस्तेमाल से जुड़े मामले में वांछित था। आरोपित को मंगलवार को अमेरिका से भारत लाया गया। उसके बाद हरियाणा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

सीबीआई ने बताया कि हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर 11 फरवरी को इंटरपोल के माध्यम से सोमवीर मोटा के खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया गया था। इसके बाद सीबीआई ने इंटरपोल के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो वाशिंगटन के साथ लगातार समन्वय कर आरोपित की पहचान, लोकेशन और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी कराई।

सीबीआई के मुताबिक, इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस विश्वभर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को वांछित अपराधियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए सतर्क करता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Powered By Sangraha 9.0