सीबीआई ने दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

11 Feb 2026 22:30:53
सीबीआई


नई दिल्ली, 11 फ़रवरी (हि.स.)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत के एक मामले में दिल्ली जल बोर्ड के एक कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित कर्मचारी सीलमपुर के जोन-6 चपरासी सह सहायक मीटर रीडर के पद पर कार्यरत था।

सीबीआई ने बताया कि एजेंसी ने 08 फरवरी को इस मामले में केस दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार आरोपित ने पानी का लंबित बिल ठीक करने और माफ कराने के लिए 12000 रुपये की मांग की थी। आरोपित ने 03 फरवरी को शिकायतकर्ता से 5500 रुपये ले लिए थे। इसके बाद उसने शेष 6500 रुपये की मांग की।

सीबीआई ने 09 फरवरी को जाल बिछाया।

टीम ने आरोपित कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति को 6500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Powered By Sangraha 9.0