प्रसन्न कुमार डी आईसीएआई के नए अध्यक्ष निर्वाचित

युगवार्ता    12-Feb-2026
Total Views |
आईसीएआई के निर्वाचित नए अध्यक्ष प्रसन्न कुमार डी का जारी फोटो


आईसीएआई के निर्वाचित नए अध्यक्ष प्रसन्न कुमार डी का जारी फोटो


नई दिल्‍ली, 12 फरवरी (हि.स)। देश में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की शीर्ष संस्था, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने गुरुवार को 2026-27 सत्र के लिए प्रसन्न कुमार डी को अपना नया अध्यक्ष निर्वाचित किया है।

भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक 26वीं परिषद की बैठक में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) कुमार डी को संस्‍थान का अगला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अलावा मंगेश पांडुरंग किनारे को नया उपाध्यक्ष चुना गया है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रसन्न कुमार डी इससे पहले आईसीएआई के उपाध्यक्ष थे और वह संस्थान के 74वें अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। कुमार वर्ष 1984 में चार्टर्ड अकाउंटेंट बने थे और वह आईसीएआई में विभिन्न दायित्व निभा चुके हैं।

आईसीएआई देश में लेखा पेशे की नियामक संस्था है। इसके 15 लाख से अधिक सदस्य और विद्यार्थी हैं। संस्थान का देशभर में पांच क्षेत्रीय परिषदों और 185 शाखाओं का नेटवर्क है। इसके अलावा 54 विदेशी अध्याय और 31 प्रतिनिधि कार्यालय भी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Tags