बांग्लादेश में बीएनपी बड़ी जीत की ओर, जमात बहुत पीछे, तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने की संभावना

13 Feb 2026 07:12:53
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गुलशन में बीएनपी कार्यालय में रात को खुशी मनाते कार्यकर्ता और दाएं फोटो में अपनी बेटी और पत्नी के साथ नजर आ रहे पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान। फोटो कोलाज - ढाका ट्रिब्यून


ढाका, 13 फरवरी (हि.स.)। बांग्लादेश में गुरुवार को हुए 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) अजेय बढ़त बना चुकी है। बीएनपी गठबंधन ने सबसे अधिक सीट हासिल की हैं। 300 सदस्यों वाली जातीय संसद की 299 सीटों पर मतगणना का काम लगभग पूरा हो चुका है। जमात-ए-इस्लामी का सत्ता में बैठने का सपना चकनाचूर हो गया। उसे और उसके सहयोगी दलों को विपक्ष में बैठना होगा।

प्रोथोम अलो अखबार की वेबसाइट पर उपलब्ध 192 संसदीय क्षेत्रों के अनौपचारिक चुनाव परिणाम में दावा किया गया है कि इनमें से बीएनपी और सहयोगी दल 143, जमात और सहयोगी दल 42, इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश एक, स्वतंत्र व अन्य छह सीट जीत चुके हैं। नेशनल पार्टी का अभी तक खाता नहीं खुल सका है।

देश के विभिन्न समाचार चैनलों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुमानों के अनुसार, बीएनपी गठबंधन को लगभग 197-198 सीटों पर जीत मिल सकती है। जातीय संसद में सरकार बनाने के लिए 151 सीटों की आवश्यकता होती है। बीएनपी इस जादुई आंकड़े को आसानी से पार करती दिख रही है। जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को लगभग 40-60 सीटें मिलने का अनुमान है। बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान के अगले प्रधानमंत्री बनने की प्रबल संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Powered By Sangraha 9.0