सनराइजर्स ने सुपर किंग को 67 रन से हराया

युगवार्ता    13-Feb-2026
Total Views |
अवस्थी मेमोरियल कमेटी और डिस्ट्रिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद द्वारा आयोजित अंडर-16 इंटर क्लब क्रिकेट लीग जारी


मुरादाबाद, 13 फरवरी (हि.स.)। द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के मैदान जिला क्रिकेट एसोसिएशन मुरादाबाद के तत्वावधान में जे एस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। जिसमें सुपर किंग और सनराइजर्स के बीच खेला गया। सनराइजर्स ने सुपर किंग को 67 रनों से हरा दिया।

शुक्रवार को सुपर किंग ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। सनराइजर्स ने निर्धारित 30 ओवरों में 151 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें अहम ने 42 रन और अरीब ने 41 रनों का योगदान किया। सुपर किंग की तरफ से मो. रिहान ने तीन और अम्मार ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य हासिल करने मैदान में उतरी सुपर किंग 20 ओवरों में 83 रन बना कर ऑलआउट हो गई। सनराइजर्स ने यह मैच 67 रनों से जीता। सुपर किंग की तरफ से मो. हसन ने 13 रन और सहल ने 12 रनों का योगदान दिया। सनराइजर्स की तरफ से आयशा सिंह, सूर्यांश और मन्नान पाशा ने दो-दो विकेट लिए।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को सनराइजर्स और बजाज इंडियन के बीच खेला जाएगा। मैन ऑफ द मैच अहम को दिया और फाइटर ऑफ द मैच मो. रिहान को मिला।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Tags