अकासा एयर उड़ानों के संचालन में अवसरवादी ढंग से काम नहीं करतीः विनय दुबे

युगवार्ता    14-Feb-2026
Total Views |
अकासा एयर के विमान का प्रतीकात्‍मक चित्र


नई दिल्‍ली, 14 फरवरी (हि.स)। निजी विमानन कंपनी अकासा एयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने शनिवार को कहा कि एयरलाइन का ध्यान परिचालन में वैकल्पिक व्यवस्था एवं राजकोषीय अनुशासन पर है। कंपनी अवसरवादी तरीके से काम नहीं करती है।

विनय दुबे ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि मौकापरस्त फ्लीट मैनेजमेंट स्ट्रेटेजी को छोड़कर एयरलाइन एक नपी-तुली ग्रोथ बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि अकासा एयर ने बिना किसी रुकावट के नेटवर्क बनाए रखते हुए, नए पायलट ड्यूटी रेगुलेशन को सफलतापूर्वक लागू किया।

विनय दुबे ने कहा कि अकासा एयर की रणनीति का एक अहम तत्व अपने विमान बेड़े का अनुशासित प्रबंधन है।

उन्होंने कहा, “हम यह सोचकर अवसरवादी रुख नहीं अपनाते हैं कि मांग के ऊंचे महीनों में पट्टे पर लेकर अपने बेड़े में अतिरिक्त विमान को जोड़ लें।” उन्‍होंने कहा कि अकासा एयर के बेड़े में जल्द ही 33 प्लेन और एक और एयरक्राफ्ट शामिल होंगे।

सीईओ ने कहा कि अकासा एयर ने नए पायलट फ़्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन को अच्छे से अपना लिया है, जबकि दूसरे कॉम्पिटिटर को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस दूर की सोच ने अकासा एयर को पूरे सर्दियों के मौसम में बिना रुकावट नेटवर्क बनाए रखने में मदद की है।

गौतरलब है कि एयरलाइन ने अगस्त 2022 में ऑपरेशन शुरू किया था।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Tags