
नई दिल्ली, 16 फरवरी (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 6,836.17 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक ने 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,542.42 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,571.96 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,446.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.25 प्रतिशत उछल कर 24,914.88 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,311.74 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से चार के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। ताइवान और दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से ताइवान वेटेड इंडेक्स और कोस्पी इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।
शंघाई कंपोजिट इंडेक्स आज फिलहाल 1.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,082.07 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.65 प्रतिशत टूट कर 8,212.27 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक गिरावट के साथ 4,937.51 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,528.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 135.03 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,077 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 159.88 यानी 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,727 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,436.04 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक