प्रधानमंत्री मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट को युवाओं की शक्ति और तकनीकी प्रगति का प्रतीक बताया

16 Feb 2026 11:26:53
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)।


नई दिल्ली, 16 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट को युवाओं की शक्ति और तकनीकी प्रगति का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के नेता, विशेषज्ञ और नवोन्मेषक भारत आ रहे हैं। यह देश के लिए गर्व की बात है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा कि यह समिट भारत के युवाओं की क्षमता को दिखाती है। इससे यह भी साबित होता है कि भारत विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत वैश्विक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में लगातार नई पहचान बना रहा है। उन्होंने युवाओं की भूमिका को देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया, दाने तपसि शौचं च विज्ञानं विनये नये। विस्मयो न हि कर्तव्यो बहुरत्ना वसुन्धरा।। इस सुभाषित का अर्थ है कि पृथ्वी अनेक रत्नों से भरी है। इसलिए ज्ञान, तप, शुद्धता, विनय और नीति जैसे गुणों पर आश्चर्य नहीं करना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Powered By Sangraha 9.0