पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी का आईपीओ 24 फरवरी को खुलेगा, प्राइस बैंड 367–386 रुपये प्रति शेयर

16 Feb 2026 14:59:53
पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी लिमिटेड के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र


मुंबई,16 फरवरी (हि.स)। पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 फरवरी को खुलेगा। इसमें निवेश के लिए 26 फरवरी तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए मूल्‍य का दायरा (प्राइस बैंड) 367-386 रुपये प्रति शेयर तय किया है। 10 रुपये फेस वैल्यू वाला यह आईपीओ 26 फरवरी को बंद होगा। कंपनी के शेयर बीएसई तथा एनएसई पर सूचीबद्ध होने के लिए प्रस्‍तावित हैं।

पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी लिमिटेड के मुताबिक निवेशक इसमें निवेश के लिए कम से कम 32 इक्विटी शेयर और उसके बाद 32 इक्विटी शेयर के गुणक में बोली लगा सकते हैं। 380 करोड़ रुपये का यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें कंपनी 98 लाख नए शेयर जारी कर रही है। इस आईपीओ का साइज 380 करोड़ रुपये का है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 98 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। जिसका मतलब है कि कंपनी के मौजूदा निवेशक एक भी शेयर आईपीओ में नहीं बेच रहे हैं। इस इश्यू से जुटाये 286.56 करोड़ रुपये का उपयोग 15 नए स्टोर के सेट-अप के लिए किया जाएगा, जबकि 35.40 करोड़ रुपये का इस्‍तेमाल मार्केटिंग और प्रमोशन के लिए होगा।

पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी लिमिटेड कंपनी की शुरुआत 2004 में हुई थी। ये कंपनी ज्वैलरी कारोबार में है। यह अपने प्रोडक्ट को रेवा ब्रांड नाम से बेच रही है। इसके प्रोडक्ट्स में अंगूठी और मंगलसूत्र आदि शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0