
नई दिल्ली, 16 फ़रवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 17 एवं 18 फरवरी को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम दौरे पर जाएंगी।
राष्ट्रपति भवन ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति 18 फरवरी को विशाखापत्तनम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू का अवलोकन करेंगी। इस अवसर पर भारतीय नौसेना तथा विभिन्न देशों की नौसेनाओं के पोत भाग लेंगे।
राष्ट्रपति का यह दौरा समुद्री सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक सहयोग के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार