मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले में एक आराेपित आगरा से गिरफ्तार

युगवार्ता    16-Feb-2026
Total Views |
रोहित शेट्टी फायरिंग


पुलिस की सुरक्षा एजेंसियां आगरा में लॉरेंस बिश्नोईगिराेह की सक्रियता और नेटवर्क की जांच में जुटी

आगरा, 16 फ़रवरी (हि.स.)। मुंबई में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर 31 जनवरी की रात फायरिंग के मामले में तीन राज्याें की पुलिस ने आगरा जिले के बाह थाना के गांव से एक युवक काे गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक

पांच लाेग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से चार आगरा के रहने वाले हैं, जबकि एक नाेएडा का निवासी है। यह लाेग लाॅरेंस बिश्नाेई गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।

फायरिंग मामले में मुंबई की एंटी एक्सटॉर्शन फोर्स, हरियाणा एसटीएफ पुलिस, यूपी एसटीएफ तथा स्थानीय आगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार की रात आगरा के थाना क्षेत्र बाह अंतर्गत ग्राम बिजौली से एक आराेपित विष्णु को गिरफ्तार किया गया है।इस मामले में अन्य चार आराेपिताें काे हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अन्य आराेपिताें में आगरा के रितिक यादव, सन्नी और सोनू हैं। इसके अलावा सेक्टर 45 सदरपुर नोएडा निवासी दीपक हैं। इन सभी का कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार इस गैंग ने ही मुंबई में रोहित शेट्टी के घर पर 31 जनवरी की देर रात करीब पांच राउंड फायरिंग की थी। फायरिंग घटना की जांच मुंबई पुलिस कर रही है।

इस मामले में यूपी एसटीएफ के निरीक्षक राकेश कुमार ने साेमवार काे बताया कि फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस की जांच से घटना से जुड़े आराेपिताें की गिरफ्तारी के क्रम में थाना बाह के ग्राम बिजौली से विष्णु नामक युवक की गिरफ्तारी की गई है, जिसे मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई है। आगरा में लॉरेंस बिश्नोईगैंग से जुड़े अन्य आराेपिताें एवं इस गैंग की सक्रियता के संबंध में जानकारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, अब इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या आगरा या आसपास के जिलाें में लॉरेंस बिश्नाेई गैंग का कोई सक्रिय मॉड्यूल काम ताे नहीं कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vivek Upadhyay

Tags