मानसिक रूप से बीमार हैं राहुल गांधी : हिमंता बिस्वा सरमा

16 Feb 2026 23:18:53
मां विंध्यवासिनी का दर्शन करते असम के मुख्यमंत्री  हिमंता विश्वा शर्मा।


मीरजापुर, 16 फ़रवरी (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार रात मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। करीब साढ़े आठ बजे वह पुराने वीआईपी मार्ग से मंदिर पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

मंदिर पहुंचने पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तैनात रहे। दर्शन-पूजन की प्रक्रिया धीरज मिश्र ने संपन्न कराई।

दर्शन के बाद एक निजी प्रतिष्ठान में पत्रकारों से बातचीत करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मानसिक रूप से बीमार हैं और देश में कोई “राहुलवादी” नहीं है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा टीपू सुल्तान और छत्रपति शिवाजी महाराज को समान सम्मान देने संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि एक हिंदू रक्षक थे और दूसरा हिंदू भक्षक, ऐसे में दोनों को बराबरी पर नहीं रखा जा सकता।

असम में मुस्लिम आबादी को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 40 प्रतिशत मुसलमान हैं, जिनमें बड़ी संख्या बांग्लादेशी मूल के लोगों की है। उनके बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Powered By Sangraha 9.0