क्रिकेट टूर्नामेंट एमपीएल सीजन 2 का समापन

युगवार्ता    16-Feb-2026
Total Views |
क्रिकेट टूर्नामेंट एमपीएल सीजन 2 के फाइनल में जीती चमरोआ की टीम विजेता टीम को ट्राफी देते विधायक रामवीर सिंह।


मुरादाबाद, 16 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद कुंदरकी विधानसभा के ग्राम छपर्रा में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट एमपीएल सीजन 2 के फाइनल मैच सोमवार को सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया।

फाइनल मैच चमरोआ और वीरपुर थान की टीम में हुआ, जिसमें चमरोआ की टीम ने जीत हासिल की। मैच के उपरांत विधायक ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को कप, शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सभी सदस्य सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Tags