पेप्सिको का पसंदीदा आलू चिप्स ब्रांड 'लेज' मार्च से नई पैकिंग में नजर आएगा

17 Feb 2026 13:03:53
लेज के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र


लेज के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र


नई दिल्‍ली, 17 फरवरी (हि.स)। पेप्सिको का पसंदीदा आलू चिप्स ब्रांड लेज मार्च से भारत में अपनी नई ब्रांड पहचान यानी नई ‘पैकिंग’ में नजर आएगा। लेज का ये नया अवतार ब्रांड एंबेसडर रणबीर कपूर के साथ इसके नए ‘लेज के लिए कुछ भी’ कैंपेन के जरिए स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।

कंपनी ने जारी एक बयान में बताया कि पसंदीदा पोटैटो चिप्स ब्रांड लेज भारत में अपनी नई ब्रांड पहचान लॉन्च करेगा। पेप्सिको के अनुसार नए ‘लोगो’ (पहचान चिह्न) वाले लेज के नए पैकेट मार्च के पहले हफ्ते से पूरे भारत में उपलब्ध होंगे। ये कंपनी के करीब 100 साल के इतिहास में सबसे बड़े वैश्विक ब्रांड नवीनीकरण अभियान का हिस्सा है। यह बदलाव न केवल भारत में बल्कि, दुनियाभर के बाजारों में एक साथ किया जा रहा है, ताकि ब्रांड की वैश्विक पहचान को एकरूपता दी जा सके।

पेप्सिको इंडिया में खाद्य उत्पादों की मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) साक्षी वर्मा मेनन ने कहा कि खेत से पैकेट तक की यात्रा को अधिक स्पष्ट तरीके से दर्शाते हुए हम लेज के विकास में टिकाऊपन तथा गुणवत्ता को केंद्र में रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई पहचान को इसके ब्रांड एंबेसडर रणबीर कपूर के साथ 'लेज के लिए कुछ भी' कैंपेन के जरिए स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0