एआई इंपैक्ट एक्सपो एक दिन के लिए आगे बढ़ा

18 Feb 2026 13:51:53
मीडिया से बातचीत करते सचिव


नई दिल्ली, 18 फरवरी (हि.स.)। इंडिया एआई इंपैक्ट सम्मिट को मिले रिस्पांस के चलते इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। भारत मंडप में चल रहा एआई इंपैक्ट एक्सपो अब शनिवार, 21 फरवरी को भी खुला रहेगा। हालांकि कल 19 तारीख को विश्व के नेताओं के महत्वपूर्ण संवाद के चलते इसे आमजन के लिए बंद रखा गया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने मीडिया से बातचीत में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रिस्पांस को देखते हुए इसे एक दिन और आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है और कल विदेशी मेहमानों के आगमन और सुरक्षा के चलते 19 फरवरी को एक्सपो आमजन के लिए बंद रहेगा।

गलगोटिया यूनिवर्सिटी को लेकर हुए विवाद पर सचिव ने कहा कि हम नहीं चाहते थे कि यह एक्सपो नकारात्मक प्रचार के चलते प्रभावित हो। इसके लिए गलत जानकारी देने वाले प्रदर्शक को इसे छोड़ने के लिए कहा गया है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Powered By Sangraha 9.0