जयशंकर ने खलीलुर रहमान को दी बांग्लादेश के विदेशमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई

18 Feb 2026 12:18:53
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर (फाइल फोटो)।


नई दिल्ली, 18 फरवरी (हि.स.)। विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने डॉ. खलीलुर रहमान को बांग्लादेश के विदेशमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए बुधवार को बधाई दी। जयशंकर ने एक्स पर कहा कि वह आपसी प्रगति और समृद्धि के लिए द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने भारत और बांग्लादेश के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ संबंधों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में हाल ही में संपन्न संसदीय चुनाव में जीत के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) नेता तारिक रहमान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। इस अवसर पर उनके मंत्रिपरिषद सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Powered By Sangraha 9.0