गुजरात के कुंभघाट पर ट्रक-ईको की टक्कर में सात की मौत

20 Feb 2026 18:06:53
वापी-धरमपुर मार्ग पर भीषण हादसा


वापी-धरमपुर मार्ग पर भीषण हादसा


वलसाड, 20 फ़रवरी (हि.स.)। गुजरात के वलसाड जिले के कपराडा तहसील स्थित कुंभघाट के वापी-धरमपुर मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक और ईको कार के बीच टक्कर में 07 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग कपराडा के आंबा जंगल गांव के एक ही परिवार के सदस्य थे। वे कपराडा से नानापोंढा की ओर जा रहे थे, तभी कुंभघाट के पास यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह दब गया और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को किसी तरह बाहर निकाला।

मृतकों में 5 पुरुष, 01 महिला और 01 बच्ची शामिल हैं। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। अभी उनके नाम नही पता चल सके हें। गांव में मातम का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पूरा ब्योरा मिलने के विस्तृत

खबर दी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे

Powered By Sangraha 9.0