मेन्श आर्थर ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

20 Feb 2026 15:57:53
सीपी राधाकृष्णन और आर्थर


नई दिल्ली, 20 फरवरी (हि.स.)। पेरिस की एक प्रमुख कंपनी 'मिस्ट्रल एआई' के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर्थर मेन्श ने यहां उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से शुक्रवार को मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय बैठक में एआई तकनीक के सामाजिक और आर्थिक पहलुओं पर गहराई से चर्चा की गयी।

मेन्श यहां भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में हिस्सा लेने के लिए आए हुए हैं।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने एक्स पोस्ट में बताया कि इस बैठक में उन्होंने मेन्श के साथ मिलकर एआई का उपयोग स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि जैसे क्षेत्रों में सार्वजनिक कल्याण तथा आम आदमी की समस्याओं के समाधान के लिए करने पर जोर दिया। इसके अलावा भारत में एआई क्षेत्र में तेजी से हो रही वृद्धि को गति देने वाले मजबूत एआई प्रतिभा भंडार पर भी चर्चा हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0