भारत मंडपम में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन को मुख्यमंत्री याेगी ने बताया शर्मनाक

20 Feb 2026 16:40:53
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


लखनऊ, 20 फ़रवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन काे शर्मनाक

बताते हुए कांग्रेस के कृत्य की निन्दा की। उन्हाेंने कहा कि देश की छवि के खिलावाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

मुख्यमंत्री याेगी शुक्रवार काे उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन सदन काे संबाेधित कर रहे थे। उन्हाेंने बजट सत्र के दौरान सत्ता और विपक्षी सदस्यों काे सार्थक चर्चा के लिए भी धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री याेगी ने नई दिल्ली में भारत मंडपम में आयाेजित कार्यक्रम के दाैरान युवा कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा की और इसे शर्मनाक करार दिया। सदन में मुख्यमंत्री योगी ने युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन को भारत की छवि को खराब करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि देश की छवि के साथ सौदेबाजी और खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। उन्हाेंने कहा कि दुनिया के एक साै से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि की उपस्थिति वाले कार्यक्रम में इस प्रकार की गतिविधि को उचित नहीं कहा जा सकता है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और सभी भारतवासियाें काे युवा कांग्रेस के ऐसे कृत्य की निंदा करनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर में घुसकर बैनर-पोस्टर लेकर मुख्य हॉल के पास तक पहुंच गए थे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के समय समिट में देश-विदेश के कई दिग्गज और प्रतिनिधि मौजूद थे। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को परिसर से बाहर निकाला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Powered By Sangraha 9.0