एआई शिखर सम्मेलन के दौरान कांग्रेस का प्रदर्शन शर्मनाकः वैष्णव

21 Feb 2026 16:21:53
इलेक्ट्रोनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव


नई दिल्ली, 21 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली में एआई शिखर सम्मेलन'के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शर्मनाक बताया है।

वैष्णव ने शनिवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि योजन के दौरान कल (शुक्रवार) युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया प्रदर्शन शर्मनाक है। जब पूरी दुनिया भारत की प्रगति और तकनीक पर विश्वास जता रही है, ऐसे समय में देश की छवि को नुकसान पहुंचाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी (कांग्रेस) राजनीति एंटी-यूथ (युवा-विरोधी) है और वे देश में आ रही नई तकनीक और प्रयासों के मार्ग में बाधा बन रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि एआई शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। बाद में, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0