अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट : द नेक्स्ट जनरेशन ने खिताब अपने नाम किया

21 Feb 2026 17:26:53
अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट  के फाइनल मुकाबले में शॉट मारता खिलाड़ी।


मुरादाबाद, 21 फरवरी (हि.स.)। नेता जी सुभाषचंद्र सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें द नेक्स्ट जनरेशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

फाइनल में आरएसडी क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 138 रन का लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से लव ने 44 गेंदों पर सर्वाधिक 24 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द नेक्स्ट जनरेशन की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 19.1 ओवर में 139 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की। मैच के हीरो रहे आरिज आलम ने शानदार 86 रन व राबिन ने 53 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देवांश लव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और देव आर्या को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। आरिज आलम को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर उप्र ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक, खेल अधिकारी सुनील कुमार सिंह, कोच बाकर अली जैदी, रोहित कुमार साहू व सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0