उपराष्ट्रपति रविवार को तमिलनाडु दौरे पर, मदुरै में वी.ओ. चिदंबरम पिल्लई की प्रतिमा का शिलान्यास करेंगे

21 Feb 2026 18:11:53
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 21 फ़रवरी (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन रविवार को तमिलनाडु के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, उपराष्ट्रपति मदुरै के वंदियूर में स्वतंत्रता सेनानी वी.ओ. चिदंबरम पिल्लई की प्रतिमा के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर राज्य के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहेंगे।

दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति शिवगंगा जिले में स्थित प्रख्यात थिरुकोष्टियूर सौम्य नारायण पेरुमल मंदिर में दर्शन भी करेंगे। इसके अलावा वह ऐतिहासिक रानी वेलु नचियार पैलेस का भ्रमण करेंगे।

उपराष्ट्रपति का यह दौरा सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों से जुड़ा हुआ है और इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Powered By Sangraha 9.0