दाे दिवसीय प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में अयोध्या ग्रामीण की टीम बनी विजेता

22 Feb 2026 18:35:53
फ़ोटो


कबड्डी प्रतियोगिता के जीते प्रतिभागी मॉडल प्रकार हुए सम्मानित


बाराबंकी 22 फ़रवरी (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता पुलिस लाइन ग्राउंड बाराबंकी के मैदान में सम्पन्न हुई। प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने विजेता अयोध्या ग्रामीण की टीम के प्रतिभागियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारम्भ विश्व हिन्दू परिषद प्रान्त संगठन मंत्री विजय प्रताप ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि खेलों का आज देश में बड़ा महत्व है। देश की युवा तरुणाई खेलों की विभिन्न विधाओं की प्रतिस्पर्धाओं में देश का नाम रोशन कर रही है। उन्हाेंने कहा कि हम सब बल के देवता पवन पुत्र हनुमान के उपासक हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मेहनत अभिनन्दनीय है। यह सतत प्रेरणा का प्रवाह रहने वाला है। हर वर्ष बजरंग दल के युवाओं के लिए यह कबड्डी प्रतियोगिता होगी। खेल का स्वस्थ जीवन में हम योगदान है। देश की बहनों ने खेलकूद में जीतकर विश्व में भारत को स्थापित किया।

बजरंग दल की इस दो दिवसीय प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रांत की 24 टीमों ने प्रतिभा किया। सेमीफाइनल का मैच बाराबंकी उन्नाव एवं लखनऊ दक्षिण अयोध्या ग्रामीण के मध्य हुआ। उन्नाव और अयोध्या ग्रामीण के बीच फाइनल कबड्डी प्रतियोगिता में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अयोध्या ग्रामीण ने 6 अंक अधिक हासिल कर जीत दर्ज की। विजेता अयोध्या ग्रामीण की टीम ने 26 अंक व उपविजेता टीम उन्नाव ने 20 अंक प्राप्त किए।

प्रतियोगिता में निर्णायक व कोच की भूमिका में अमर बहादुर सिंह, अनिल कुमार सिंह, तुलसीराम, राजेंद्र त्रिपाठी, मनोज चौधरी, अमृतलाल यादव, संजीव चौधरी, आनंद कुमार पांडे, कुलदीप प्रताप सिंह एवं शिवा गौतम ने बेहतर भूमिका निर्वहन किया। प्रतियोगिता का संचालन विहिप जिला मंत्री राहुल कुमार ने किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, जिला कार्यवाह सुधीर,विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश,जिलाध्यक्ष रामनाथ मौर्य,वीएचपी जिला मंत्री राहुल कुमार,अखिलेश प्रताप,राहुल विक्रम ब्रह्मप्रकाश तुषार तिवारी तुलसीराम राजेंद्र सौरभ अखंड विनय चंद्रशेखर उदय प्रताप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Powered By Sangraha 9.0