असम के कछार से करीब तीन करोड़ की याबा टैबलेट जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

23 Feb 2026 16:05:53
गिरफ्तार


कछार (असम), 23 फरवरी (हि.स.)। असम के कछार जिले के जिरीघाट क्षेत्र में पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान भारी मात्रा में याबा टैबलेट जब्त की है। इस कार्रवाई में दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता द्वारा सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार एक बोलेरो पिकअप वाहन से 10 हजार याबा टैबलेट बरामद की गईं। जब्त की गई टैबलेट की बाजार कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान मणिपुर निवासी खुम्बा और के. नामथुइदिनांग रोंगमेई के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Powered By Sangraha 9.0