एजी हरियाणा ने एजी हिमाचल को हराकर चैम्पियनशिप पर किया कब्जा

25 Feb 2026 18:27:53
टीम चैम्पियनशिप की विजेता एवं उपविजेता टीम


--एजीयूपी की पारसा और नेहा महिला युगल के फाइनल में

प्रयागराज, 25 फरवरी (हि.स)। एजीयूपी की पारसा नकवी और नेहा वर्मा की जोड़ी ने उत्तर क्षेत्रीय भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला युगल के फाइनल में जगह बना ली। वहीं पीएजी ऑडिट हरियाणा ने एजी हिमाचल को 3-0 से हराकर टीम चैम्पियनशिप के खिताब पर कब्जा जमा लिया।

प्रतियोगिता के समन्वयक कल्याण अधिकारी लोकेश त्रिपाठी के अनुसार अमिताभ बच्चन क्रीड़ा संकुल (मेयोहाल) में बुधवार को खेले गए महिला युगल के पहले सेमीफाइनल में पारसा नकवी और नेहा वर्मा (एजीयूपी) की जोड़ी ने दमन प्रीत कौर (पंजाब) और सरुनी शर्मा (पीएजी उत्तराखंड) की जोड़ी को 21-15, 18-21, 21-19 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में कीर्ति चतुर्वेदी (दिल्ली ऑडिट) व नजमा खान (हरियाणा) की जोड़ी ने आशा गौर (यूपी) व ज्योति रावत (पंजाब) को 21-16, 21-10 से हराया।

पुरुष टीम चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में प्रथम एकल में रवि ने कार्तिक जिंदल को 21-8, 21-15 से, द्वितीय एकल में गुरबख्श ने विजय धोतिया को 21-11, 21-19 से और युगल में सुमित शर्मा व आनंद तिवारी की जोड़ी ने विजय धोतिया व उदय राजन की जोड़ी को 21-11, 21-8 से पराजित कर टीम चैम्पियनशिप का खिताब जीता।

मिश्रित युगल के पहले सेमीफाइनल में कशिश (पंजाब) व नीला वी (हरियाणा) की जोड़ी ने सुमित शर्मा (हरियाणा) व पारसा नकवी (यूपी) को 21-19, 30-29 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में तुषार शर्मा और नमिता पठानिया (दिल्ली ऑडिट) ने अजय यादव और नेहा वर्मा (एजीयूपी) को 21-12, 19-21, 21-10 से हराया।

पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में ऋषि राय व अजय यादव (यूपी) की जोड़ी ने दातुल चौहान व कार्तिक जिंदल (हिमाचल) को 21-14, 21-17 से, गौरव देशवाल व तुषार शर्मा (दिल्ली ऑडिट) ने संदीप व विक्रांत चावत (उत्तराखंड) को 21-9, 21-18 से, कशिश (पंजाब) व आनंद तिवारी (हरियाणा) ने तुषार व गुरबख्श सिंह (हरियाणा) को 26-24, 15-21, 21-13 से, रवि हरियाणा व हिमांशु सरोहा (दिल्ली ऑडिट) ने साहिल कटारिया व रविजोत सिंह पंजाब को 21-17, 21-15 से हराया। इसके अलावा पुरुष एकल में अंकित पटेल (यूपी) ने तुषार (हरियाणा) को 21-12, 21-11 से और ऋषि राय (यूपी) ने लोकेश (जम्मू कश्मीर) को 21-14, 21-15 से पराजित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Powered By Sangraha 9.0