किशनगंज में केंद्रीय गृह मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक, पूर्णिया से सीधे पहुंचे मेची सभागार

25 Feb 2026 19:02:53
अमित शाह बिहार के पूर्णिया हवाईअड्डा पहुंचने के दौरान , साथ में सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय


पूर्णिया, 25 फ़रवरी (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शाम 5.10 बजे बिहार के पूर्णिया हवाईअड्डा पहुंचे। जहां उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, गृहराज्यमंत्री नित्यानंद राय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।

पूर्णिया में संक्षिप्त ठहराव के बाद वे करीब 5:40 बजे हेलिकॉप्टर/विशेष विमान से किशनगंज के लिए रवाना हुए और लगभग 6:15 बजे किशनगंज एयरपोर्ट पहुंचे।

किशनगंज हवाईअड्डे पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल, जिले के वरीय अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने उनका औपचारिक स्वागत किया। वहां से वे सीधे काफिले के साथ जिला परिषद स्थित मेची सभागार पहुंचे, जहां उच्चस्तरीय बैठक जारी है।

बैठक में बिहार सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी, एसएसबी, बीएसएफ सहित अन्य सुरक्षा एवं प्रशासनिक विभागों के अधिकारी मौजूद हैं। सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है।

कार्यक्रम के तहत केंद्रीय गृह मंत्री के किशनगंज/पूर्णिया सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करने की संभावना है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।

जारी----

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Powered By Sangraha 9.0