पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी का आईपीओ दूसरे दिन 83 फीसदी सब्सक्राइब

युगवार्ता    25-Feb-2026
Total Views |
पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी कंपनी के लोगो का प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली, 25 फरवरी (हि.स)। पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बुधवार को बोली के दूसरे दिन 0.83 गुना सब्सक्राइब हुआ।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार इस इश्यू को ऑफर किए गए 57,06,235 इक्विटी शेयरों के मुकाबले 47,23,424 इक्विटी शेयरों की बोली मिलीं। आंकड़ों के मुताबिक योग्य संस्थागत क्रेता (क्यूआईबी) और खुदरा भाग क्रमशः 0.96 गुना तथा 0.66 गुना सब्सक्राइब हुआ। गैर-संस्थागत निवेशक (एनआईआई) भाग 0.65 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि कर्मचारी आरक्षित 4.74 गुना सब्सक्राइब हुआ।

पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी लिमिटेड का यह आईपीओ 24 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जो गुरुवार, 26 फरवरी को बंद हो जाएगा। कंपनी ने इश्यू खुलने से एक दिन पहले एंकर निवेशक से करीब 170.6 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसके शेयर बीएसई तथा एनएसई पर सूचीबद्ध होने के लिए प्रस्तावित हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Tags