लोकसभा अध्यक्ष बिरला आज इंदौर में, वैष्णव विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

27 Feb 2026 08:19:53
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला


इंदौर, 27 फरवरी (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर आ रहे हैं। वे यहां वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष बिरला इंदौर आगमन के बाद रेसीडेंसी कोठी में संक्षिप्त विश्राम करेंगे और इसके बाद वे प्रातः 10:15 बजे वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में सहभागिता करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष दोपहर दाे बजे महेश्वरम् भवन, बॉम्बे हॉस्पिटल के समीप आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात वे सायं 05:10 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन से कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Powered By Sangraha 9.0