मस्कट, 28 फरवरी (हि.स.)। भारतीय दूतावास, मस्कट ने ओमान में स्थिर क्षेत्रीय स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
जारी परामर्श में कहा गया है कि ओमान सल्तनत में मौजूद सभी भारतीय नागरिक अनावश्यक यात्रा से बचें, अतिरिक्त सतर्कता बरतें और स्थानीय प्रशासन तथा भारतीय दूतावास द्वारा समय-समय पर जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें।
दूतावास ने भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे स्थिति पर नजर बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
संपर्क विवरण जारी
किसी भी आपात स्थिति या जानकारी के लिए भारतीय नागरिक दूतावास से निम्न माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:
- टोल फ्री नंबर: 8007 1234
- व्हाट्सऐप नंबर: +968 9828 2270
- ईमेल: cw.muscat@mea.gov.in
- cons.muscat@mea.gov.in
दूतावास ने आश्वासन दिया है कि वह भारतीय समुदाय की सुरक्षा और सहायता के लिए उपलब्ध है।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय