ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

03 Feb 2026 10:14:53
प्रतीकात्मक


नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,976.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 136.48 अंक यानी 0.58 प्रतिशत उछल कर 23,598.30 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,463.78 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 118.02 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,341.56 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,181.17 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 258.71 अंक यानी 1.04 प्रतिशत उछल कर 24,797.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के सभी नौ बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 710.50 अंक यानी 2.83 प्रतिशत उछल कर 25,846 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,935.27 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 260.07 अंक यानी 5.25 प्रतिशत उछल कर 5,209.74 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसी तरह निक्केई इंडेक्स 1,901.82 अंक यानी 3.61 प्रतिशत की मजबूती के साथ 54,557 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,347 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 92.07 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,014.80 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 361.51 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 31,985.54 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.38 प्रतिशत उछल कर 4,031.07 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,817 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Powered By Sangraha 9.0