
रांची, 02 फरवरी (हि.स.)। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा की बाबा ग्रुप और चावल व्यापारियों के ठिकानों पर की गयी छापेमारी मंगलवार की देर रात समाप्त हो गयी। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान 100 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति जब्त की गयी। इसमें 50 करोड़ रुपये का चावल का स्टॉक, 15 करोड़ रुपये के जेवरीत, पांच करोड़ रुपये नकद और संपत्ति के मूल्य में 25 करोड़ रुपये का अंतर शामिल है।
उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (रांची) ने 29 जनवरी को बाबा एग्रो, बाबा फुड प्रोसेसिंग और बाबा ग्रुप से जुड़े आढ़तियों (कमीशन एजेंट) के 45 ठिकानों पर झारखंड और बिहार से ठिकानों छापा मारा था। वर्ष 2026 में आयकर विभाग की और से की जाने वाली यह पहली छापेमारी है। यह कार्रवाई व्यापारियों की ओर से अपनी वास्तविक आमदनी छिपा कर टैक्स चोरी करने के मामले में की गयी थी।
---------------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे