मानवाधिकार आयोग का ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू

युगवार्ता    03-Feb-2026
Total Views |
मानवाधिकार आयोग का ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम


नई दिल्ली, 03 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने अपना वर्ष 2026 का पहला दो सप्ताह के लिए ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है। अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमणियन ने इसका उद्घाटन किया।

आयोग के अनुसार देशभर के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए 1,114 आवेदकों में से विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि के 80 विश्वविद्यालय स्तरीय छात्र इसमें भाग ले रहे हैं। दो सप्ताह का यह कार्यक्रम 13 फरवरी 2026 को समाप्त होगा।

अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमणियन ने प्रशिक्षुओं से मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने का आग्रह करते हुए करुणा और क्षमा को भारतीय समाज की सदियों पुरानी परंपराओं और रीति-रिवाजों की पहचान बताया।

आयोग के महासचिव भरत लाल का कहना है कि इस इंटर्नशिप का उद्देश्य युवाओं को मानवाधिकारों के रक्षक और राजदूत के रूप में विकसित होने के लिए जागरूक करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags